मिडिल ईस्ट में हालात सुधरे, दिल्ली सरकार ने खत्म किया वर्क फ्रॉम होम
मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए लागू वर्क फ्रॉम होम (WFH) व्यवस्था खत्म कर दी है
मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए लागू वर्क फ्रॉम होम (WFH) व्यवस्था खत्म कर दी है. अब सरकारी कर्मचारी पहले की तरह नियमित समय पर दफ्तर आएंगे. सरकार का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद हालात में सुधार हुआ है, इसलिए ऊर्जा बचाने के लिए लागू किए गए अस्थायी कदमों की अब जरूरत नहीं रही.
