'नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है…' ट्रंप का बड़ा बयान, अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में हो सकती है मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बड़ा बयान दिया है. ट्रंप का कहना है कि इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बड़ा बयान दिया है. ट्रंप का कहना है कि इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे व्हाइट हाउस में मिलने का समय मांगा है और यह मुलाकात अगले हफ्ते हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा, 'हमारे रिश्ते काफी अच्छे हैं और नेतन्याहू अच्छी तरह जानते हैं कि बॉस कौन है'. अगर यह बैठक होती है, तो फरवरी के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी.
