राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ, कोर्ट ने पुलिस को दी मंजूरी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद अब अयोध्या पुलिस को बाकी पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद अब अयोध्या पुलिस को बाकी पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति मिल गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार से जांच टीम जेल जाकर आरोपियों से पूछताछ करेगी.जिन आरोपियों से पूछताछ की जाएगी उनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव शामिल हैं.
