Incursion: राज्यसभा सदस्य ने कहा- अरुणाचल में चीन की नई घुसपैठ की खबरें भ्रामक, मानसून के बाद होगा सत्यापन
अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ताई तागाक ने अपर सुबनसिरी जिले के ताकसिंग सेक्टर में चीन की ओर से नई घुसपैठ की खबरों को भ्रामक
अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ताई तागाक ने अपर सुबनसिरी जिले के ताकसिंग सेक्टर में चीन की ओर से नई घुसपैठ की खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सैन्य शिविरों और भारतीय क्षेत्र में कथित अतिक्रमण के दावे पुराने फोटो और वीडियो को संपादित कर फैलाए जा रहे हैं। वास्तविक स्थिति का आकलन मानसून समाप्त होने के बाद जमीनी सत्यापन के जरिए किया जाएगा।
