चंपत राय के इस्तीफे पर चर्चा... राम मंदिर ट्रस्ट का एजेंडा आया सामने
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सोमवार को मणिरामदास छावनी में होगी. बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सोमवार को मणिरामदास छावनी में होगी. बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला लिया जा सकता है. साथ ही दानपात्र से कथित चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर चर्चा होगी. इसके अलावा राम मंदिर की भविष्य की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, संचालन और वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय व लेखा-जोखा की समीक्षा कर आवश्यक प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी.
