राम मंदिर, RSS मुख्यालय की रेकी करने वाले 23 आतंकी घोषित
केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पाकिस्तान और PoJK में सक्रिय 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मोहम्मद मुसद्दिक, जिसने
केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पाकिस्तान और PoJK में सक्रिय 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मोहम्मद मुसद्दिक, जिसने राम जन्मभूमि, RSS मुख्यालय और IOCL रिफाइनरी की रेकी की थी, तथा हाफिज सईद का दामाद हाफिज खालिद वलीद भी शामिल हैं. सूची में छह भारतीय नागरिक भी हैं, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकी गतिविधियों में शामिल बताए गए हैं. सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकी नेटवर्क, फंडिंग और घुसपैठ पर सख्त प्रहार करना है.
