गर्मियों में मिनटों में जमेगी बर्फ! आज ही आजमाएं ये 3 वायरल ट्रिक्स
गर्मियों का मौसम आते ही घर के सभी लोग फ्रिज की तरफ ठंडे पानी और बर्फ के लिए दौड़ते नजर आते हैं. गर्मी के मौसम
गर्मियों का मौसम आते ही घर के सभी लोग फ्रिज की तरफ ठंडे पानी और बर्फ के लिए दौड़ते नजर आते हैं. गर्मी के मौसम में ठंडे पानी के साथ ही बर्फ भी एक ऐसी चीज बन जाती है, जिसकी जरूरत दिनभर में पड़ती रहती है. ठंडा पानी हो, शरबत, जूस या मेहमानों के लिए कोई ड्रिंक, हर चीज को ठंडा करने के लिए लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि बार-बार फ्रिज खुलने के कारण बर्फ जल्दी जम नहीं पाती है.
कई बार तो ऐसा होता है कि अचानक मेहमान आ जाते हैं और फ्रीजर खोलने पर पता चलता है कि आइस ट्रे खाली पड़ी है. ऐसे में इंतजार करना ही एकमात्र ऑप्शन नजर आता है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आप गलत हैं. दरअसल, कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप बर्फ को जल्दी जमा सकते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर गुनगुने पानी से बर्फ जल्दी जमाने की ट्रिक काफी वायरल हो रही है.
इसके अलावा एल्युमिनियम फॉयल और मेटल की आइस ट्रे जैसी छोटी-छोटी बातें भी बर्फ को तेजी से जमाने में मददगार मानी जाती हैं. आइए जानते हैं कि क्या ये ट्रिक्स सच में काम करती हैं. 1. गुनगुने पानी से जल्दी जम सकती है बर्फ: बर्फ जल्दी जमाने के लिए जो ट्रिक इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल हो रही है वो है गुनगुने पानी का इस्तेमाल. सुनने में ये अजीब लग सकता है, लेकिन कुछ कंडीशंस में हल्का गुनगुना पानी ठंडे पानी की तुलना में जल्दी जम सकता है.
इसे मपेम्बा इफेक्ट (Mpemba Effect) कहा जाता है. हालांकि, ये हर बार और हर फ्रीजर में काम करे ऐसा मुश्किल है. लेकिन कई बार ये जल्दी बर्फ जमाने में मददगार हो सकता है.
