टीम इंडिया की कैप पहनते ही छलके वैभव के आंसू, भावुक पल Viral
वह पल आखिरकार आ ही गया, जिसका करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स को इंतजार था. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के
वह पल आखिरकार आ ही गया, जिसका करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स को इंतजार था. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया.
डेब्यू से पहले जब उन्हें टीम इंडिया की कैप सौंपी गई, तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. उनकी आंखें नम हो गईं और वह आंसू पोंछते नजर आए.
यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. वैभव ने इस मुकाबले में 10 बॉल पर 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे.
वैभव को स्पिनर विल जैक्स ने पवेलियन भेजा. आउट होकर पवेलियन लौटते वक्त भी वैभव भावुक हो गए.
