हिमाचल के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:नॉर्मल से 6॰C तक अधिक रहेगा तापमान, कल से अगले 3 दिन बारिश के आसार
मंडी में गर्मी से बचने को छाता लेकर चलते हुए लोग। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे सुबह 11 बजे के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार को) आठ जिलों में आज
मंडी में गर्मी से बचने को छाता लेकर चलते हुए लोग। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे सुबह 11 बजे के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार को) आठ जिलों में आज भीषण गर्मी का पूर्वानुमान लगाया है। IMD ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़. इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है।
अगले कल (वीरवार को) को भी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिला में हीटवेव का येलो अलर्ट दिया गया है। दिन के वक्त इन जिलों में भी गर्मी परेशान करेगी। राज्य के अधिकांश शहरों का पारा पहले ही सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है। ऊना का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कल दोपहर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार है। इसका असर अगले 72 घंटे तक यानी 30 मई तक रहेगा।
28 व 29 मई को भारी ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट IMD ने 28 और 29 मई को राज्य में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछेक भागों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। कल 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 28 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया, जबकि 29 मई को कांगड़ा, कुल्लू मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। ऐसे में कल और परसों बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है। 30 मई को भी कुछेक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 31 मई व 1 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा।
