Capgemini का बेंगलुरु डे-केयर सेंटर बंद, 5 के खिलाफ केस
बेंगलुरु में कैपजेमिनी कैंपस के डे-केयर सेंटर में बच्चों से कथित मारपीट के मामले में दूसरी कर्मचारी सुजाता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच
बेंगलुरु में कैपजेमिनी कैंपस के डे-केयर सेंटर में बच्चों से कथित मारपीट के मामले में दूसरी कर्मचारी सुजाता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि उसने अत्याचार के वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें साझा किया था या नहीं. घटना के बाद कैपजेमिनी ने सेंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिया और प्रभावित परिवारों के लिए हेल्पलाइन व काउंसलिंग की व्यवस्था की है. कंपनी देशभर के अपने डे-केयर केंद्रों की समीक्षा करेगी, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.
