Lucknow, India

घुसपैठियों के खिलाफ बंगाल में कड़ा ऑपरेशन, CM शुभेंदु की चेतावनी के बाद भारत से भाग रहे सैकड़ों बांग्लादेशी

Published 27 May 2026 · politics

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई भाजपा सरकार की 'डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट' रणनीति के तहत अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होते ही पश्चिम बंगाल में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के बिथारी-हाकिमपुर बॉर्डर पर सैकड़ों बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के भारत से वापस अपने देश भागने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई भाजपा सरकार की 'डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट' रणनीति के तहत अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होते ही पश्चिम बंगाल में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के बिथारी-हाकिमपुर बॉर्डर पर सैकड़ों बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के भारत से वापस अपने देश भागने की कोशिश कर रहे थे।

सीएम शुभेंदु ने दी है चेतावनी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कल्याणी में बैठक के बाद साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी जल्दी भागो, नहीं तो जो करना है सरकार करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिरासत में लिए गए घुसपैठियों को जल्द से जल्द बांग्लादेश वापस भेजा जाए।

बॉर्डर पर लगी लंबी कतारें स्वरूपनगर क्षेत्र के पास बांग्लादेशी पुरुष, महिलाएं और बच्चे बॉर्डर क्रॉसिंग की ओर रुख कर रहे थे। बीएसएफ जवानों ने उन्हें हिरासत में लिया और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की। कई बांग्लादेशी नागरिकों ने स्वेच्छा से वापसी का फैसला लिया।

खुलना की रहने वाली तक्लीमा खातून ने बताया कि वह दो साल पहले घुसपैठ के जरिए भारत आई थीं और घरेलू काम करती थीं। उन्होंने कहा कि मैं होल्डिंग सेंटर में नहीं जाना चाहती, इसलिए खुद घर लौट रही हूं। खबरें और भी

Read full story on TheBriefWire

Loading…