पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:जीजा को जिंदा जलाया; दिल्ली से पूर्व CM चन्नी को कॉल; गोल्डन टेंपल में CM की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस में बगावत से जुड़ी रही। टूट के डर से अब हाईकमान अलर्ट है। दिल्ली से पूर्व
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस में बगावत से जुड़ी रही। टूट के डर से अब हाईकमान अलर्ट है। दिल्ली से पूर्व CM चन्नी को फोन आया और राहुल गांधी से मीटिंग कराने की बात कही गई है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. जीजा को जिंदा जलाने का VIDEO, बचाने आई भाभी भी जली तरनतारन में अपनी पत्नी को मायके से ससुराल ले जाने आए पति को उसके ही साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बचाने आई भाभी भी आग की चपेट में आई, जिससे उसकी भी जान चली गई। इतना ही नहीं, इन दोनों को आग के हवाले करने वाला साला भी चपेट में आ गया, जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। यह दुर्घटना तो पिछले महीने की है, लेकिन पूरे अग्निकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी में व्यक्ति के साथ कहासुनी, हाथापाई होती दिख रही है। इसके बाद आग लगने पर पीड़ित इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तरनतारन के गांव संघा का है।(पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस में टूट का डर, दिल्ली से पूर्व CM चन्नी को बड़े फैसले से रोका बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तरह पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से 8 महीने पहले ही टूट के आसार बने हुए हैं। पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी के बगावती तेवर देख कांग्रेस हाईकमान एक्टिव हो गया है। दिल्ली से एक सीनियर नेता ने चन्नी को कॉल कर अभी कोई बड़ा कदम न उठाने को कहा है। चन्नी के करीबी सोर्स के मुताबिक नेता ने भरोसा दिलाया कि राहुल गांधी 7 जुलाई को विदेश से लौट आएंगे, उसके बाद चन्नी की उनसे मीटिंग करा दी जाएगी। दूसरी तरफ कल शुक्रवार को दिल्ली में अमित शाह से मिलकर आए गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने हाईकमान पर ही सवाल खड़े किए। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल भी इसको लेकर हरकत में आ गए हैं। वह कल चंडीगढ़ पहुंचकर मौजूदा प्रधान सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM सांसद चरणजीत चन्नी से मुलाकात कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. सिद्धू मूसेवाला के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह मानसा के पूर्व सरपंच पर भड़क गए। जमीन कब्जाने के दावे पर उन्होंने कहा कि जिस आधा किला जमीन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वो उन्होंने पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदी है। उनके पास इस जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं।
बलकौर सिंह ने आगे कहा- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुझे बदनाम करने की कोशिशि की जा रही है। कुछ लोग जानबूझकर छवि खराब करने और मेरी ही जमीन पर कब्जा करने की नीयत से साजिश रच रहे थे। बेटे शुभ ने मेरे लिए बहुत कुछ छोड़ा है, मुझे किसी की जमीन कब्जाने की कोई जरूरत नहीं। कुछ दिन पहले ही इस जमीनी विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि दोनों ने पिछले साल मूसा गांव में 1.87 करोड़ रुपए में बलकौर सिंह को जमीन बेची था, लेकिन कब्जा सौंपने से इनकार कर रहे थे। इसको लेकर पूर्व सरपंच ने एक वीडियो जारी कर बलकौर सिंह पर कब्जा करने का आरोप लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर) 4. रंधावा बोले- फैसला पहले से तय था तो बैठकों का क्या मतलब पंजाब कांग्रेस में प्रधान पद को लेकर मचे विवाद के बीच सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पहली बार खुलकर पार्टी हाईकमान पर सवाल उठाए हैं। रंधावा ने कहा कि कई दौर की बैठकों, लंबी मशक्कत और नेताओं से अलग-अलग बातचीत के बावजूद आखिर वही फैसला लागू किया गया, जो चार महीने पहले तय हो चुका था। ऐसे में पूरी कवायद का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर यही निर्णय लेना था तो हाईकमान को पहले दिन ही साफ शब्दों में एक लाइन का आदेश जारी कर देना चाहिए था कि यही अंतिम फैसला है, जिसे मंजूर हो वह पार्टी में रहे और जिसे मंजूर न हो, वह अपना रास्ता चुन सकता है। गृहमंत्री अमित शाह से अपनी मुलाकात को लेकर कहा कि कहा कि इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। उनका गुरदासपुर-पठानकोट का निर्वाचन क्षेत्र सीधे पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है, जहां सुरक्षा की बड़ी चुनौतियां हैं। अगर मुझे कोई राजनीतिक सेटिंग करनी होती, तो मैं सीधे उनके ऑफिस में जाता या फिर काले शीशे वाली गाड़ी में छिपकर जाता। (पढ़ें पूरी खबर) 5. अमृतसर-जालंधर में तेज बारिश, 9 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अुनसार, 9 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है। ज्यादातर जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के साथ गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, मोहाली, पटियाला और अमृतसर में में बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को गुरदासपुर में भारी बारिश हुई, जिससे बहरामपुर में धुसी बांध टूट गया। इसका पानी गांव मुगलानिचक के खेतों में भर गया। हालांकि, अब पानी निकलने लगा है और हालात सामान्य हो रहे हैं। यह बांध पिछले साल आई बाढ़ में टूटा था, जिसे विभाग ने पक्के तौर पर ठीक नहीं किया था।