नींद की गोलियां, जहरीली खीर और बाथरूम में कब्र... 'कातिल' रूबी की जुबानी, पति के हत्या की खौफनाक कहानी
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज पति हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी रूबी ने जो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज पति हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी रूबी ने जो घटनाक्रम बताया है, उसने जांच टीम के साथ-साथ पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. पुलिस के अनुसार, रूबी ने दावा किया कि उसने पहले पति सुरेंद्र शर्मा को खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं. जब वह बेसुध हो गया तो उसकी हत्या कर दी और अगले दिन अकेले ही शव को बाथरूम तक घसीटकर ले गई.
