PM Modi In Gujarat: 'सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की विकास गति तेज', गुजरात दौरे पर और क्या बोले प्रधानमंत्री?
सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की तरक्की का जिक्र करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते कुछ समय में लिए गए फैसलों को रेखांकित
सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की तरक्की का जिक्र करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते कुछ समय में लिए गए फैसलों को रेखांकित किया। उन्होंने गुजरात के साणंद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'आज का ये कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत जो ठान लेता है, वो करके दिखाता है। पांच साल पहले भारत ने संकल्प लिया था कि देश को सेमीकंडक्टर हब बनाएंगे। हम डिजाइन इन इंडिया, मेक इन इंडिया के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं और आज देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट में भी चिप पैकेजिंग का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो रहा है।' (खबर अपडेट की जा रही है)
