साई सुदर्शन ने फिर मचाया तहलका, इंडिया-ए के लिए जड़े 168 रन
श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में साई सुदर्शन ने 168 रनों की शानदार पारी खेलकर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है
श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में साई सुदर्शन ने 168 रनों की शानदार पारी खेलकर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इस पारी के दम पर भारत-ए ने मैच में मजबूत पकड़ बनाई, जबकि सुदर्शन अपने प्रथम श्रेणी करियर में 3,000 रनों के बेहद करीब पहुंच गए.
