बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला
बिहार में अपराध पर नियंत्रण और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X
बिहार में अपराध पर नियंत्रण और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे लंबित आपराधिक मामलों का तेजी से निपटारा होगा और दोषियों को जल्द सजा मिल सकेगी. सरकार का मानना है कि इस पहल से न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी, कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा.
