शादी टूटी तो पाल ली दुश्मनी! मेहमान बनकर पहुंचा, फिर कर दी हत्या
ओडिशा के बालांगीर में दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शादी टूटने से नाराज एक युवक अपनी मां के साथ महिला के मामा
ओडिशा के बालांगीर में दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शादी टूटने से नाराज एक युवक अपनी मां के साथ महिला के मामा के घर पहुंचा, वहीं खाना खाया और रात में रुक गया. देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तब उसने डंडे से हमला कर दिया. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.
