अंग्रेज खिलाड़ी लेंगे वियाग्रा का सहारा, वर्ल्ड कप के बीच बड़ा खुलासा
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में इंग्लैंड और मेजबान देशों में से एक मैक्सिको के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ फुटबॉल नहीं, बल्कि
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में इंग्लैंड और मेजबान देशों में से एक मैक्सिको के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ फुटबॉल नहीं, बल्कि एक अनोखी वजह से भी चर्चा में आ गया है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इस मैच से पहले जरूरत पड़ने पर वियाग्रा (Sildenafil) लेने की अनुमति दी गई है. पहली नजर में यह फैसला चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन इसके पीछे पूरी तरह मेडिकल वजह है.