टीम इंडिया के अगले टेस्ट स्टार की तलाश में BCCI, उठाया बड़ा कदम
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भविष्य की टेस्ट टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई ने उभरते हुए युवा खिलाड़ियों
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भविष्य की टेस्ट टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई ने उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को लंबी अवधि के क्रिकेट के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है. यह रेड बॉल टूर्नामेंट अगले महीने होने वाले भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे से पहले खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आयोजन 4 जुलाई से 26 जुलाई तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होगा.