सड़कें बनीं नदी, कॉलोनियां टापू... मुंबई से पालघर तक बारिश का कहर
महाराष्ट्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई महानगर इलाके समेत पालघर, ठाणे, वसई, नालासोपारा और भिवंडी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई इलाकों
महाराष्ट्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई महानगर इलाके समेत पालघर, ठाणे, वसई, नालासोपारा और भिवंडी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कॉलोनियां चारों ओर से पानी में घिर गई हैं और लोगों को घरों से निकलने तक में दिक्कत हो रही है. वसई की एक बस्ती में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जबकि मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
