सड़कें बनीं नदी, कॉलोनियां टापू... मुंबई में बारिश का कहर, कहीं बिजली गुल तो कहीं 3 फीट पानी में डूबा रास्ता
महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर अपनी पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से लेकर ठाणे, पालघर, वसई, नालासोपारा
महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर अपनी पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से लेकर ठाणे, पालघर, वसई, नालासोपारा और भिवंडी तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, कॉलोनियां चारों तरफ से घिर गई हैं और लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है.
