ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के शॉट ने मेसी की टीम को हिला दिया
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को जीत तो मिल गई, लेकिन इस जीत ने टीम की कमजोरियां भी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को जीत तो मिल गई, लेकिन इस जीत ने टीम की कमजोरियां भी उजागर कर दीं. लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को महज 5 लाख की आबादी वाले छोटे से देश केप वर्डे ने 120 मिनट तक जमकर परेशान किया. मुकाबला ऐसा रहा कि आखिरी मिनट तक यह तय नहीं था कि तीन बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम अगले दौर में पहुंच पाएगी या नहीं.
