'जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी...' पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल
महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी से पति को जिंदगीभर साथ निभाने की उम्मीद थी, उसी
महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी से पति को जिंदगीभर साथ निभाने की उम्मीद थी, उसी ने पति की मौत का सौदा कर दिया और एक लाख रुपये की सुपारी दे दी.
उसने पचास हजार रुपये एडवांस भी दिए थे. इसके बाद रात के अंधेरे में पति को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने इस
हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं.
