राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 45 दिनों की CCTV देखकर टूटा अविनाश, पूछताछ में कई बड़े खुलासे
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं. पुलिस
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 45 दिनों की सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर चोरी की बात स्वीकार की. पूछताछ में चोरी की रकम से कार खरीदने और आरोपियों की गुप्त बैठकों की जानकारी भी सामने आई है.
