आलिया की 'अल्फा' में ऋतिक रोशन का होना है सबसे बड़ा धोखा
'इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है...' इस दमदार डायलॉग के साथ यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की मच-अवेटेड फिल्म 'अल्फा' आखिरकार
'इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है...' इस दमदार डायलॉग के साथ यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की मच-अवेटेड फिल्म 'अल्फा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
इसे महिला-केंद्रित स्पाई एक्शन फिल्म के तौर पर जोर-शोर से प्रमोट किया गया है, जिसकी पूरी कहानी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म में दोनों ही एक्ट्रेसेस ने दमदार एक्शन सीन्स किए हैं, जिसे ऑडियंस पसंद भी कर रही हैं. इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन
का 'कबीर' के रूप में एक धमाकेदार कैमियो भी देखने को मिला है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.
