Psychology Facts: हमेशा लेट आने वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?
बस 5 मिनट में पहुंच रहा हूं... अगर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार का यह फेवरेट डायलॉग है, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं
बस 5 मिनट में पहुंच रहा हूं... अगर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार का यह फेवरेट डायलॉग है, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं. लगभग हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा व्यक्ति जरूर होता है जो हर मुलाकात, पार्टी, ऑफिस या फैमिली फंक्शन में देर से पहुंचता है.
कई बार लोग ऐसे लोगों को आलसी, गैर-जिम्मेदार या लापरवाह समझ लेते हैं. लेकिन क्या वाकई हर बार लेट आने वाले लोग ऐसे ही होते हैं? साइकोलॉजी कहती है कि किसी व्यक्ति का बार-बार देर से पहुंचना हमेशा उसकी बुरी आदत या दूसरों की परवाह न करने का संकेत नहीं होता.
इसके पीछे कई मानसिक, व्यवहारिक और व्यक्तित्व से जुड़े कारण हो सकते हैं. हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि केवल इस एक आदत के आधार पर किसी इंसान की पूरी पर्सनैलिटी तय नहीं की जा सकती.
आइए जानते हैं कि इस बारे में मनोविज्ञान क्या कहता है.
