TOP News: अली खामेनेई का ताबूत देख गालिबाफ-अराघची की आंखें नम, देश में भारी बारिश से हाहाकार, पढ़ें सुर्खियां
आज शनिवार, 4 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात
आज शनिवार, 4 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात ईरान की, जहां तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह की शुरुआत हो गई। इस दौरान संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक नजर आए। उधर, उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी अयोध्या और राम मंदिर मुद्दे पर नई रणनीति के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर बढ़ती दिख रही है।
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वह देश के पहले ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर और सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मौसम की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के करीब 95 फीसदी हिस्से तक पहुंच चुका है। हिमाचल प्रदेश में फिर बादल फटने से नुकसान हुआ, जबकि मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की एसआईटी जांच में वित्तीय अनियमितताओं के शुरुआती संकेत मिले हैं। वहीं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर मिशन 2027 की तैयारियों का जायजा लेंगे। खेल जगत में फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र ने पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। इधर, 6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और डॉ.
अनिल मिश्र के इस्तीफों के साथ एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। वहीं वैज्ञानिकों ने भूटान में ग्लेशियल झीलों से संभावित विनाशकारी बाढ़ को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
