फिल्म 'अल्फा' देखने को बेताब सनी देओल, भाई बॉबी पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है. रील लाइफ से लेकर
बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है. रील लाइफ से लेकर रीयल लाइफ तक, दोनों भाई अक्सर एक-दूसरे पर जान छिड़कते नजर आते हैं. अब जब बॉबी देओल की मच-अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, तो बड़े भाई सनी देओल ने इस खास मौके पर अपने छोटे भाई को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए बॉबी देओल के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताया है, जिसे देखकर फैंस भी इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
