Video: नोएडा में पुलिसकर्मी पर युवक से मारपीट का आरोप, आरक्षी सस्पेंड
नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित एक वॉटर प्लांट में युवक से कथित मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे
नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित एक वॉटर प्लांट में युवक से कथित मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. वीडियो सामने आते ही पुलिस कमिश्नरेट ने संबंधित आरक्षी को तत्काल निलंबित कर दिया. मामले की विभागीय जांच के साथ-साथ ACP-1 सेंट्रल नोएडा को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
