चढ़ावा चोरी की रकम से खरीदी गई अविनाश की कार बरामद! रकम के 'बंटवारे' का ठिकाना भी मिला
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर एसआईटी ने
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर एसआईटी ने एक एसयूवी कार बरामद की है, जिसे कथित तौर पर चोरी की रकम से खरीदा गया था. एसआईटी के मुताबिक UP 42 AP 6054 नंबर की मारुति ब्रेजा कार अविनाश शुक्ला ने अपने भाई अभिषेक के नाम पर खरीदी थी.
