Signature Forgery Case: अभिषेक बनर्जी को मिली राहत, 17 जुलाई तक बढ़ाई गई अंतरिम सुरक्षा; हाईकोर्ट ने क्या कहा?
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी को जबरन कार्रवाई से दी गई अंतरिम सुरक्षा को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी को जबरन कार्रवाई से दी गई अंतरिम सुरक्षा को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन से जुड़े हस्ताक्षर फर्जीवाड़े से जुड़ा है।जस्टिस शुभ्रा घोष ने अंतरिम सुरक्षा बढ़ाई, क्योंकि जिन जज की कोर्ट में यह मामला जाना था, वह अभी जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच में हैं।
