जिसे देखनी थी निर्माण गुणवत्ता, उसी ADA ऑफिस की सीढ़ियां भरभराकर गिरीं
अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की मौजूदगी
अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में बैठक खत्म होने के तुरंत बाद कार्यालय की सीढ़ियां भरभराकर टूट गईं. राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन घटना ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
