पहले बढ़ाया 12 किलो वजन, फिर 15 किलो घटाया, विक्की कौशल का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
एक्टर विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. दो साल से ज्यादा
एक्टर विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. दो साल से ज्यादा समय से बन रही यह फिल्म अब पूरी होने वाली है. पता चला है कि विक्की ने अपने किरदार के दो अलग-अलग कैरेक्टर को निभाने के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है. पहले काफी वजन बढ़ाया और फिर उसे घटाया.
