थाने में बैठकर दलाल लिखता था केस डायरी, 10 दारोगा निलंबित
बिहार के कोसी रेंज में पुलिस जांच को प्रभावित करने के आरोप में डीआईजी कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा
बिहार के कोसी रेंज में पुलिस जांच को प्रभावित करने के आरोप में डीआईजी कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले में एक कथित दलाल को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लैपटॉप और पुलिस अनुसंधान से जुड़ी कई फाइलें बरामद हुई हैं.
