हार्ट अटैक आने का बढ़ता डर, ये महंगा टेस्ट खुद से करा रहे लोग, जानें कितनी है कीमत
बीते कुछ सालों में जिस तरह से हार्ट अटैक से मौतें हो रही हैं उससे अब लोगों में इसका डर बैठ गया है. यह लगता
बीते कुछ सालों में जिस तरह से हार्ट अटैक से मौतें हो रही हैं उससे अब लोगों में इसका डर बैठ गया है. यह लगता है कहीं अटैक आ गया तो क्या होगा.
इस डर की वजह से लोग हार्ट की जांच के लिए सामान्य टेस्ट ही नहीं बल्कि अब सबसे महंगे टेस्ट में शामिल सीटी- कोरोनरी एंजियोग्राफी जैसी जांच खुद से ही करा रहे हैं.
डायग्नोस्टिक लैब वालों और डॉक्टरों का कहना है कि 3 से 4 साल पहले तक इस टेस्ट को डॉक्टर के लिखने पर ही गिनती के लोग कराते थे.
लेकिन अब हर दिन 10 से 15 लोग खुद से यह जांच करा रहे हैं.
