'ओवरहाइप मत करो', वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव की सख्त हिदायत, बोले- ऐसे तो वो प्रेशर में आ जाएगा
भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कपिल देव
भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कपिल देव ने वैभव की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्हें लेकर बन रहे माहौल पर चिंता भी जताई. उन्होंने कहा कि वैभव असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में उन पर जरूरत से ज्यादा उम्मीदों का बोझ नहीं डालना चाहिए.
