एंटी-ड्रोन सिस्टम से मिसाइलों तक: 52 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी; DAC बैठक में किन फैसलों पर लगी मुहर?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता शुक्रवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में रक्षा बलों के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता शुक्रवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में रक्षा बलों के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले विभिन्न अधिग्रहण प्रस्तावों को 'आवश्यकता की स्वीकृति' (Acceptance of Necessity-AoN) प्रदान की। यह सैद्धांतिक प्रशासनिक मंजूरी है, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परिषद ने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों और रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी।
