Explainer: कैसे चलते ई-रिक्शा को रोक रहे लोग, कहां हुई चूक, क्या आपकी ईवी बाइक और कार के लिए भी खतरा है ये एप?
सरकार ने चीनी एप पर कब-कब कार्रवाई की? 29 जून 2020: भारत सरकार ने पहली बार 59 चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें
सरकार ने चीनी एप पर कब-कब कार्रवाई की? 29 जून 2020: भारत सरकार ने पहली बार 59 चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें TikTok, UC Browser, ShareIt, CamScanner, WeChat, Helo, Likee, Xender और Club Factory जैसे लोकप्रिय एप शामिल थे। सरकार ने कहा था कि ये एप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
इन पर कार्रवाई आईटी एक्ट, 2000 की धारा 69A के तहत की गई थी। 27 जुलाई 2020: केंद्र सरकार ने 47 और चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया। ये ज्यादातर उन 59 प्रतिबंधित एप्स के क्लोन और वेरिएंट थे, जिन्हें नए नाम या नए संस्करण के साथ उपलब्ध कराया जा रहा था।
2 सितंबर 2020: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 118 चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन एप्स में PUBG Mobile, PUBG Mobile Lite, Baidu, WeChat Work, Tencent Weiyun, Alipay समेत कई लोकप्रिय ऐप शामिल थे। 14 फरवरी 2022: केंद्र सरकार ने 54 और चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया।
इनमें Garena Free Fire, Beauty Camera, Viva Video Editor, AppLock समेत कई एप शामिल थे।
