नोएडा के इन इलाकों में प्लॉट लेना पड़ेगा भारी, अथॉरिटी की चेतावनी
नोएडा अथॉरिटी ने एक नई सार्वजनिक चेतावनी जारी कर लोगों से सालारपुर खादर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर गांवों के कुछ खास खसरा नंबरों के तहत
नोएडा अथॉरिटी ने एक नई सार्वजनिक चेतावनी जारी कर लोगों से सालारपुर खादर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर गांवों के कुछ खास खसरा नंबरों के तहत आने वाली संपत्तियों को न खरीदने या बेचने के लिए कहा है. अथॉरिटी का कहना है कि इन जमीनों को पहले ही अधिग्रहित या अधिसूचित किया जा चुका है और यहां अवैध निर्माण और अतिक्रमण देखा गया है.
