मेरठ: इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या, बेटा भी घायल
Uttar Pradesh News: मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप ने शुक्रवार सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या
Uttar Pradesh News: मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप ने शुक्रवार सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी.
यह वारदात कस्बा हर्रा में एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद के चलते हुई. आरोपी प्रदीप और निशा के बीच गुरुवार से ही जमीन अपने-अपने नाम कराने को लेकर झगड़ा चल रहा था.
आज सुबह विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. बीच-बचाव करने आया उनका बेटा भी इस हमले में घायल हो गया.
वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया.
