एनर्जी ड्रिंक पीने से हार्ट-किडनी को खतरा, ऐसे बिगड़ रही सेहत
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोग लगा दी है. एक दिन पहले
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोग लगा दी है. एक दिन पहले FSSAI ने भी रेड बुल, पेप्सिको इंडिया और कैम्पा सहित देश के कई बड़े ब्रांड को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. एफएसएसएआई ने कहा था कि इन प्रोडक्ट के लेबल पर एनर्जी ड्रिंक शब्द का इस्तेमाल कथित तौर पर गुमराह करने वाला दावा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि एनर्जी ड्रिंक एक नहीं कई बीमारियों का कारण बन सकती है.
