BJP नेता की रैली के कारण दर्जनों अभ्यर्थियों की यूपी TET परीक्षा छूटी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दिन बदायूं में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के स्वागत में निकले लंबे काफिले और उसी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दिन बदायूं में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के स्वागत में निकले लंबे काफिले और उसी दौरान लगे जाम को लेकर सियासत तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थियों ने दावा किया कि घंटों जाम में फंसने की वजह से वे दूसरी पाली की परीक्षा नहीं दे सके. इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है.
