लग्जरी होटल, सेक्स रैकेट और रेड... दो अभिनेत्रियों को किया गया रेस्क्यू
मुंबई पुलिस ने दक्षिणी मुंबई के एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने फिल्म
मुंबई पुलिस ने दक्षिणी मुंबई के एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दो अभिनेत्रियों को रेस्क्यू किया है, जबकि इस रैकेट को संचालित करने के आरोप में एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. अब इस मामले में जांच जारी है.
