एक ही गोली से निकलेगी तीन गोली, रूस की नई एंटी-ड्रोन बुलेट
रूस की सरकारी डिफेंस कंपनी रोस्टेक (Rostec) ने AK सीरीज की राइफलों के लिए नया 'म्नोगोटोचिये' (Mnogotochie) कारतूस विकसित किया है. कंपनी का दावा है
रूस की सरकारी डिफेंस कंपनी रोस्टेक (Rostec) ने AK सीरीज की राइफलों के लिए नया 'म्नोगोटोचिये' (Mnogotochie) कारतूस विकसित किया है. कंपनी का दावा है कि यह कारतूस छोटे ड्रोन (UAV) को निशाना बनाने की क्षमता को पहले के मुकाबले 2.5 गुना तक बढ़ा सकता है. यह नई गोली मौजूदा AK राइफलों में इस्तेमाल की जा सकेगी और करीब 300 मीटर तक छोटे ड्रोन के खिलाफ प्रभावी बताई जा रही है.
