स्कूलों के 500 मीटर दायरे में नहीं बिकेगा 'Sting', महाराष्ट्र सरकार का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में
महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में 'Sting' एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया है. खाद्य मामलों के मंत्री नरहरी झिरवाल ने विधानसभा में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
