अचानक से ना निकले बड़ी बीमारी! साल में एक बार जरूर कराएं ये टेस्ट
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरुक हो गए हैं. हल्की-सी परेशानी होने पर भी कई लोग खुद ही ब्लड टेस्ट
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरुक हो गए हैं. हल्की-सी परेशानी होने पर भी कई लोग खुद ही ब्लड टेस्ट या फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज बुक करा लेते हैं. कुछ लोग हर 6 महीने, तो कुछ 3 महीने में ही पूरे शरीर की जांच कराना अपनी आदत बना चुके हैं. इसे बढ़ती स्वास्थ्य जागरुकता भी कहा जा सकता है और बीमारियों का डर भी, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति को भी हर साल फुल बॉडी चेकअप कराना चाहिए, या कुछ चुनिंदा टेस्ट ही काफी होते हैं?
