लाइव मर्डर, FIR, आजाद कातिल! भरत तिवारी एनकाउंटर के उलझे सवाल
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर केस अब सिर्फ एक कथित फर्जी मुठभेड़ का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम पर उठते गंभीर सवालों की कहानी
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर केस अब सिर्फ एक कथित फर्जी मुठभेड़ का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम पर उठते गंभीर सवालों की कहानी बन चुका है.
जिस हत्या को पूरा देश अपनी आंखों से देख चुका है, उसमें 15 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, जबकि आरोपित पुलिसकर्मी अब भी कहीं भागे नहीं, फिर भी वे कानून की पकड़ से बाहर हैं.
आखिर भरत तिवारी की मौत के पीछे सच क्या है? और इंसाफ की राह इतनी मुश्किल क्यों है?
