मकान किराए पर दिया है? किराएदार से इस कागज पर साइन करवा लें
आज के समय में एक्स्ट्रा इनकम के लिए बड़ी संख्या में लोग अपना मकान, फ्लैट या घर का एक कमरा किराए पर देते हैं. यह
आज के समय में एक्स्ट्रा इनकम के लिए बड़ी संख्या में लोग अपना मकान, फ्लैट या घर का एक कमरा किराए पर देते हैं. यह कमाई का एक अच्छा जरिया है, लेकिन अगर किराएदार चुनते समय थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए, तो यही फैसला आगे चलकर बड़ी कानूनी और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है. कई बार लोग जल्दबाजी में या बिना पूरी जांच-पड़ताल किए किसी भी व्यक्ति को किराए पर रहने की अनुमति दे देते हैं. बाद में यदि वही किराएदार किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया जाए, समय पर किराया देना बंद कर दे, मकान खाली करने से इनकार कर दे या पड़ोसियों के लिए परेशानी खड़ी करे, तो मकान मालिक को भी पुलिस, कोर्ट और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है.
