गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, उसी में गिरकर चली गई बच्चे की जान
पुणे में घर के बाहर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की जान चली गई. इस घटना के
पुणे में घर के बाहर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की जान चली गई. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि सीवेज और बारिश के पानी की निकासी के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया गया था.
