पाकिस्तान में भीषण हादसा, खाई में गिरी ओवरलोडेड बस; 40 की मौत
पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई
पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई. ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
